2 साल के बच्चे का मांसाहारी food chart और Recipe

दो साल के बच्चे के लिए मांसाहारी आहार सारणी (non-vegetarian Indian food chart) जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। अगर आप सोच रहे हैं की दो साल के बच्चे को baby food में क्या non-vegetarian Indian food, तो समझिये की यह लेख आप के लिए ही है।

Non-Vegetarian Food Chart (Meal Plan for 2 years old) 18-24 months Toddler Food Chart

दो साल तक की उम्र तक बच्चे लग-भग सभी प्रकार के मांसाहारी आहारों को चख चुके होते हैं जिन्हे आप अपने परिवार में बनाते और खाते हैं।

जिन घरों में मांसाहारी भोजन बनता है उन घरों के बच्चों के लिए हम यहां toddler food charts as veg and non-veg options दें रहें हैं। 

promo_advertisement

दो साल के बच्चों के लिए मांसाहारी आहार सारणी (Non-vegetarian food chart/ meal for 2 years old)

दो साल के बच्चों के लिए मांसाहारी आहार सारणी

Download - Non-vegetarian food chart/ meal for 2 years old in Hindi [PDF] - संतुलित आहार चार्ट

तरह तरह के फल और सब्जियों को बच्चों के आहार के रूप में त्यार कर उन्हें बड़े ही आसानी से दिया जा सकता है। इसी लिए अधिकांश baby food recipes vegetation होते हैं। 

हालाँकि इस वजह से,

जिन घरों में मांसाहारी भोजन बनता है उन घरों की माताओं को यह चिंता बनी रहती है की vegetarian baby food से उनके शिशु को सम्पूर्ण vitamins और minerals मिल भी पा रहा है या नहीं। 

तो चलिए,

आप की सुविधा के लिए हम आप को बताते हैं non-vegetarian Indian food chart जिसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं अपनी दो साल के बच्चे के लिए। 

मगर पहले एक जरुरी बात,

दो साल का बच्चा बहुत छोटा होता है। यह उम्र होती है बच्चों में अच्छी आदतें विकसित करने की। 

इसीलिए उसे जरुरत से ज्यादा  मास-मछली खाने को न दें। अगर आप के बच्चे की आदत बिगड़ गयी तो फिर वो हर आहार में मास-मछली की मांग करेगा और मास-मछली छोड़ बाकि का आहार नहीं खायेगा। 

viralblock 

picky eaters non-vegetarian Indian food chart

इससे आपके बच्चे को कुपोषण होने का खतरा रहेगा। उदहारण के तौर पे अगर आपने अपने बच्चे को दो रोटी और एक अंडा दिए है खाने को तो सम्भवता हो सकता है की वो अंडा तो बड़े चाव से खा ले मगर रोटी पूरी तरह छोड़ दे। 

सिर्फ एक अंडे से आपके बेटे का पेट नहीं भरेगा। 

जाहिर है, आदत एक बार बिगड़ गयी तो बच्चा अंडा, मास, मछली को छोड़ बाकि कुछ भी नहीं खायेगा। ऐसे में तो वो दुबला-पतला हो जायेगा। और हो सकता है की कुपोषण का शिकार भी हो जाये। 

दूसरी बात,

अंडा में protein तो प्रचुर मात्रा मैं होता है लेकिन carbohydrate तो बच्चे को रोटी से ही मिलेगा। 

चलिए, यह तो हो गयी बात की किन-किन बातों का ख्याल रखना है बच्चों को non-vegetarian baby food देते वक्त। अब बात करते हैं Non-Vegetarian Food Chart/ Meal Plan for 2 years old के फायदे की। 

यह भी पढ़ें:

बच्चों को मटन (red meat) कम दें मगर मछली और chicken भरपूरी से दे सकती हैं। ये आप के बच्चे की सेहत के लिए अच्छा है। 

अंडे में पोषक तत्त्व भरपूर होते हैं। अंडा आप अपने बच्चे को हर दिन दे सकती हैं। अंडे में जो पिली जर्दी होती है उसमे cholesterol बहुत होता है। मगर जब आप अंडा बच्चों को दे रही हैं तो आपको उसमे मौजूद cholesterol की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं। अंडे में मौजूद cholesterol बच्चों के मस्तिष्क के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण योगदान देता है।  

give egg and milk to your child everyday

बच्चों को मांसाहारी आहार से कई बार constipation भी होता है। अगर बच्चों को कब्ज हो तो आप निम्न बातों का ध्यान रख सकते हैं। 

  • बच्चों को ताज़ा फल और सलाद दे सकते हैं। फल और सलाद में फाइबर और bulk (roughage) होता है जो उनके motion को ठीक रखता है। 
  • बच्चों को खूब पानी पिने को दें।
  • बच्चों को fast-food न दें। उनको घर का बना ताज़ा खाना खाने के लिए प्रोत्साहित करें। 

मुझे उम्मीद है की आपको अपने बच्चे के लिए आहार plan करने में यह "दो साल के बच्चों का नॉन-veg food chart" काम आएगा। अगर यह food chart आपको पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ इसे Facebook पर जरूर शेयर करें। 

अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो निचे कमेंट बॉक्स में लिख कर हमें बताएं।