बच्चे के उम्र के अनुसार शिशु आहार - सात से नौ महीने

सात से नौ महीने (7 to 9 months) की उम्र के बच्चों को आहार में क्या देना चाहिए की उनका विकास भलीभांति हो सके? इस उम्र में शिशु का विकास बहुत तीव्र गति से होता है और उसके विकास में पोषक तत्त्व बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बच्चे के उम्र के अनुसार शिशु आहार - सात से नौ महीने 7 to nine month baby food

सात से नौ महीने की उम्र के बीच में शिशु आहार ग्रहण करने के तरीकों को सीखता है। जैसे की आहार को हाथों से किस तरह पकडे इत्यादि। 

यह एक दम सही उम्र है शिशु को फिंगर फूड देने के लिए। 

फिंगर फूड क्या है?

फिंगर फूड को आम भाषा में आप खड़े, कटे हुए फल कह सकती हैं। उदहारण के तौर पे अगर आप अपने शिशु के लिए सेब को इस तरह काटें की वो आसानी से सेब के टुकड़ों को अपने हाथों से पकड़ के खा सके तो आप उसे "फिंगर फूड" कहेंगी। 

जब शिशु सात से नौ महीने की उम्र के बीच में होता है तो वो आहार जैसे की फलों के टुकड़े (फिंगर फूड) को अपने अंगूठे और तर्जनी उंगली से उठाने की कोशिश शुरू कर देता है। 

viralblock

शिशु खुद भोजन खाने की कोशिश करता है 

यह वही उम्र है जब बच्चा हर संभव चीज़ (जो भी उसके पहुँच में आती है) उसे उठा के मुँह में डालने की कोशिश करता है। 

बच्चे की यह आदत इस तरफ इशारा करती है की अब शिशु नए आहार आजमाने के लिए तैयार है।

अधिकांश बच्चे इस उम्र में दूसरों के थाली से आहार उठा के खाने की कोशिश करने लगते हैं। 

इसका मतलब यह नहीं है की शिशु को भूख लगी है या उसे थाली में रखा आहार पसंद आ रहा है। 

शिशु हर वक्त खेलने और सिखने के मूड में होते हैं। 

जब शिशु दूसरों के थाली से आहार उठा के खाने की कोशिश करते हैं तो असल में वे आप के खाने के तरीके की नकल करने की कोशिश करते हैं। 

हो सकता है की जब आप शिशु को चम्मच से शिशु-आहार खिलाएं तो वो झपट कर आप के हाथों से चम्मच लेने की कोशिश करे। इस वक्त शिशु को खिलाना थोड़ा चुनौती भरा हो सकता है। शिशु को शांत करने के लिए आप चाहें तो शिशु के हाथों में दूसरा चम्मच पकड़ा सकती हैं जिसे वो खेल सके। 

इस उम्र में शिशु आप की हर हरकत को बड़े ही बारीकी से देखता है और समझने की कोशिश करता है। 

इसमें कोई ताजूब नहीं की आप का बच्चा जबड़े को एक तरफ से दूसरी तरफ चलाते हुए आप के चबाने के तरीके की नक़ल करे। 

पाचन तंत्र के विकास में शिशु-आहार की भूमिका 

7 से 9 months की उम्र में शिशु में इतने दांत नहीं होते हैं की वो वास्तव चबा सके। लेकिन उसके जबड़े इतने मजबूत होता हैं की वो दरदरे आहार को चबा सके जैसे की चावल-दाल। इस प्रकार का आहार देने से शिशु को आहार निगलने की आदत पड़ती है साथ ही उसके पाचन तंत्र का कसरत भी होती है। शिशु के पाचन तंत्र के मजबूत बनने में इस प्रकार के आहार बहुत महत्व पूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

सात से नौ महीने की उम्र शिशु को कौन सा आहार देना सबसे उचित है?

आप शिशु की चावल के साथ दही या दाल को मसल कर (mash) दे सकती हैं। आप इस तरह से त्यार कर शिशु को खिचड़ी या कोई भी मौसमी सब्जियां और फल दे सकती हैं। आप बच्चे को ऐसे फिंगर फूड भी दे सकती हैं जिसे की आप का बच्चा आसानी से हाथों में पकड़ के खा सके - जैसे की कटे हुए सेब, गाजर केला आदि। 

फिंगर फूड के लिए आप शिशु को निम्न लिखित आहार दे सकती हैं:

  1. उबला हुआ गाजर
  2. मुलायम गूदेदार फल जैसे की पपीता, नाशपती, आम, केले, खरबूजा, तरबूज या चीकू के छोटे टुकड़े कर के। 
  3. ब्रैड के टुकड़े (आप चाहें तो ब्रैड  के उप्पर थोड़ा butter भी लगा सकती हैं)
  4. उबले हुए आलू के फांके 
  5. पनीर के छोटे छोटे टुकड़े 
  6. खीरे को लम्बाई में काट कर
  7. सेब को छील के और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर

जितना हो सके आप अपने शिशु को यहां बताये गए आहार (फिंगर फूड) खाने को दें - जिससे की बच्चे को अपना आहार खुद ग्रहण करने की आदत पड़े। 

अपने शिशु को आप मिठाई, बिस्किट या रस्क खाने को न दें। ये ऐसे आहार हैं जिनसे शिशु को ऊर्जा तो मिलती है मगर पोषक तत्त्व नहीं मिलते। यही कारण है की ऐसे आहार को empty calories कहा जाता है।

इस उम्र में बच्चे के विकास को support करने के लिए ढेरों पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। कई बार भर पेट आहार ग्रहण करने के बाद भी शिशु को पोषकतत्व नहीं मिल पाते है। इस स्थिति को कुपोषण कहते हैं। इसकी वजह से बच्चों का विकास रुक जाता है और इसका खामियाजा बच्चे को जिंदगी भर चुकाना पड़ता है। 

बच्चे के सही विकास के लिए उचित शिशु आहार का निर्धारण करना बहुत जरुरी है। 

बच्चे को मिठाई, बिस्किट या रस्क देने का एक और खतरा यह है की इससे बच्चे को मीठे स्नैक की आदत पड़ जाएगी और आप का बच्चा पोषक शिशु-आहार ग्रहण करने में आनाकानी करेगा। 

आहार जो शिशु के विकास में सहायक हों - food that supports childs growth

पोषण और स्वाद से भरपूर शिशु-आहार 

  • आप अपने बच्चे को विभिन आकर के पास्ता दे सकती हैं। 
  • उबली हुई सब्जियां जैसे की मटर, बीन्स, शकरकंदी, फूलगोभी और गाजर के छोटे टुकड़े।
  • मुलायम ब्रैड के छोटे-छोटे टुकड़े।
  • रोटी या पराठे के छोटे-छोटे टुकड़े।
  • बेसन या मुंग दाल का चीला
  • सैंडविच
  • पनीर के छोटे टुकड़े
  • इडली के छोटे टुकड़े
  • दाल और दाल का पानी (बच्चे को इस उम्र में चना दाल, छोले और राजमा ना दें) 
  • हरी पत्तेदार सब्जियां
  • ड्राई फ्रूट्स 
  • चिकन और अंडा 
  • चिकन नगेट्स

यह भी पढ़ें: