शिशु को ड्राई फ्रूट से एलर्जी है तो क्या वो नारियल खा सकता है?

जिन बच्चों को ड्राई फ्रूट से एलर्जी है उनमे यह भी देखा गया है की उन्हें नारियल से भी एलर्जी हो। इसीलिए अगर आप के शिशु को ड्राई फ्रूट से एलर्जी है तो अपने शिशु को नारियल से बनी व्यंजन देने से पहले सुनिश्चित कर लें की उसे नारियल से एलर्जी न हो।

शिशु को ड्राई फ्रूट से एलर्जी है तो क्या वो नारियल खा सकता coconut allergy in children

अच्छा किया की आप ने पूछ लिए!

अगर आप के शिशु को ड्राई फ्रूट से एलर्जी है तो आप को अपने शिशु के डाक्टरी की राय अवश्य लेनी चाहिए।

आप के शिशु का डाक्टर आप को यह बताएगा की आप के शिशु को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और कौन कौन से आहार ग्रहण नहीं करनी चाहिए। 

नारियल हालाँकि ड्राई फ्रूट नहीं है।

मगर फिर भी  जिन लोगों को ड्राई फ्रूट से एलर्जी होता है उनमे नारियल के प्रति भी एलर्जी प्रतिक्रिया पाई गयी है। 

जब तक की आप के शिशु का डाक्टर यह न कहे की आप का शिशु नारियल खा सकता है तब तक उसे नारियल खाने को न दें। 

viralblock

इसका मतलब की आप को अपने बच्चे के आहार का विशेष ख्याल रखना पड़ेगा। जैसे की उसे चॉकलेट और पेस्ट्री देते वक्त इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा की कहीं उसे बनाने के लिए उसमे नारियल का इस्तेमाल तो नहीं किया गया है। 

नारियल का इस्तेमाल बहुत से खाद्य पदार्थों में होता है। 

इसीलिए माँ होने के नाते आप को सावधान रहना पड़ेगा की कहीं अनजाने में आप का शिशु कोई ऐसा आहार न खा ले जिसमें नारियल का इस्तेमाल किया गया है। 

roxpoxdox1
roxpoxdox2
roxpoxdox3