
गर्मियों का मौसम बच्चों के अनुकूल नहीं होता।
इसके कई कारण हैं उच्च तापमान, मछर और मखियों द्वारा संक्रमण का फैलना, धूल और गन्दगी, गरम लू का बहना, शरीर में पानी की कमी के कारण डिहाइड्रेशन, नकसीर फूटना, वगैरह वगैरह।
इस वजह से बच्चे इस मौसम में अपने आप को समायोजित नहीं कर पाते हैं। जिसकी वजह से बच्चों के अंदर बेचैनी और अनमनापन बढ़ता ही जाता है।
माता- पिता अपने बच्चों को गर्मी से सुरक्षित रखने के लिए तरह- तरह के तरीके अपनाते तो हैं , पर फिर भी बच्चे इस मौसम में कुछ बिमारियों के शिकार हो ही जाते हैं।
promo_advertisement

गर्मी में बच्चों को होने वाली बीमारियां
- गर्मी के मौसम में बच्चे गर्मी से झुलस जाते हैं। सूर्य की किरणों से होने वाली एलर्जी बच्चों को बहुत परेशान करती हैं।
- इस मौसम में बच्चों के शरीर के अंदर की गर्मी इतनी अधिक बढ़ जाती है , कि इसके कारण तरह- तरह के दाने , जो फोड़े और फुंसियों के रूप में बच्चों को परेशान करते हैं। अधिक गर्मी से उनके पीठ, गले इत्यादि में घमोरियां निकल आती हैं। जो चुनचुनाहट पैदा करती हैं। बच्चा हर समय चाहता है कि घमोरियों वाले स्थान पर कोई सहलाता रहे। कभी- कभी यह घमोरियों जल्दी ठीक नहीं होती हैं और लाल और पीले रंग के दानों में परिवर्तित हो जाती है।
- इस मौसम में तरह - तरह के कीट - पतंगों तथा मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है, जिस के काटने से विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोग जैसे – मलेरिया , डेंगू आदि रोग पनपने लगते हैं। इसमें बच्चा बुखार से पीड़ित हो जाता है।
- इस मौसम में बच्चों को बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा अधिक रहता है क्योंकि गर्मी के मौसम में बैक्टीरिया अत्यंत सक्रिय रहते हैं। फ़ूड प्वाइजनिंग अर्थात खाना नुकसान कर देना , खाने से सम्बन्धिक रोग भी बच्चों को इस मौसम में होते हैं , जैसे - कॉलरा।
- टाइफाइड, पीलिया, डायरिया आदि जल से सम्बंधित रोग इस मौसम में बच्चों को अधिक परेशान करते हैं। असावधानी बरतने पर शरीर में निर्जलीकरण की समस्या भी आती है। बच्चों को उल्टी, दस्त आदि होना इसी से सम्बंधित है।
- इस मौसम में सबसे बड़ी समस्या बच्चों को धूप लग जाना है क्योंकि वे अक्सर धूप और लू में खेलना शुरू कर देते हैं। लू लगने से बच्चों को बुखार और शरीर में दर्द होने लगता है।
viralblock

यह बीमारियां बच्चों को कब और कैसे लग जाती हैं , यह पता लगाना भी कठिन हो जाता है, क्योंकि हर माता - पिता अपने बच्चे के प्रति जागरूक रहते हैं और उनके स्वास्थ की चिंता करते हैं।
यदि आपके बच्चे को गर्मी से इस तरह की दिक्कतें आती हैं तो आप निम्नलिखित उपाय करके अपने बच्चे को इन बीमारियों से बचा सकती हैं।
roxpoxdox1
गर्मी से बच्चे को बचाने के लिए उपाय
- गर्मी के मौसम में बच्चों को हलके एवं ढीले तथा साफ़ कपड़े पहनाए जिससे वह गर्मी तथा पसीने से बच सकें।
- अपने बच्चे को बार-बार पानी पिलाएं ताकि शरीर में पानी कि कमी ना हो यदि बच्चा घर से बाहर जा रहा हैं , तो उसे पानी में ग्लूकोस मिलाकर बोतल में भरकर दें। इसके अतिरिक्त उसे नारियल का पानी , नीबू का पानी या नमक , चीनी , पानी मिलाकर दिन भर में एक से दो बार में पिलाएं।
- गर्मी के मौसम में बच्चे के आहार पर खास धन देना होगा उसका खाना फाइबर युक्त तथा पोषक पदार्थो से युक्त होना चाहिए।
- ताजे फल जैसे तरबूज , अंगूर, संतरा, आदि तथा हरी सब्जियाँ जैसे साग , नेनुआ , लौकी तथा सेहतमंद और हल्का भोजन अपने बच्चे को खिलाएं जिससे उसकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़े।
- लू लगाने पर आम तथा पुदीने का शरबत अपने बच्चे को पिलाएं।

roxpoxdox2
ध्यान देने योग्य बातें
- बच्चे को धूप में ना निकलने दें ।
- खिड़की दरवाज़े में मोटे पर्दे लगाकर रखें , जिससे बच्चे का कमरा ठंडा रहे।
- कसे और सिंथैटिक कपड़े ना पहनाएं।
- खुले में बिकने वाले कटे फल तथा अन्य चीज़े ना खाने दें।
- मसालेदार और तली - भुनी चीज़े ना खिलाएं।
उचित सावधानी रखने पर आप अपने बच्चे को इस भयंकर गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचा सकते हैं और उससे स्वस्थ रख सकते हैं।
roxpoxdox3
Video: गर्मियों में बच्चों को बिमारियों से बचाने के तरीके
videocode _77QnFA8cL0 videoend