
जब तक आप का बच्चा छोटा हैं उसे कुछ न कुछ परेशानियाँ लगी रहती हैं इससे आप परेशान न हो ,बल्कि उसका सामना आप धैर्य पूर्वक एवं गंभीरता से ले ,उसे अनदेखा न करे।
आप का बच्चा कभी- कभी अचानक से रोने लगता हैं और तुरंत उलटी कर देता हैं तो यह समझ लीजिये की उसकी पेट में दर्द हो रहा हैं और उसे कुछ असामान्य लग रहा हैं।

नवजात बच्चों द्वारा बार-बार उल्टी करना सामान्य बात है क्योंकि वे अपने खाद्य - पदार्थ के साथ में तालमेल बिठा रहे होते हैं और उनका शरीर विकसित हो रहा होता है।
आपका बच्चा उल्टी कर रहा है या बस दूध उगल रहा है, क्योंकि उल्टी में काफी कुछ बाहर आएगा, बस कुछ बूँदे उसकी ठोढ़ी पर बह नहीं रही होंगी। यह आपके बच्चे के लिए डराने वाला हो सकता है इसलिए उसके रोने की संभावना है।
promo_advertisement
बच्चों की उल्टी रोकने के असरदार नुस्खे - Home remedy to stop small children from vomiting
videocode S089K5GTkNw videoend
viralblock
बच्चों में उलटी के साधारण कारण
- चलती गाड़ी में यात्रा करना।
- अपच होना।
- लम्बे समय तक रोते रहना।
- खांसी आ जाना।
यह सभी चीजें आपके बच्चे की तबियत बिगाड़ सकती हैं। जब तक आप का बच्चा छोटा हैं,तब तक बच्चे को अलग -अलग कारणों से उलटी होना सामान्य बात हैं।
आपके बच्चे को स्तनपान करने की कुछ परेशानियों के कारण उल्टी आती है, जैसे उसका पेट जरूरत से ज्यादा भर जाता हैं।कुछ स्थिति में बच्चे के पैट में गैस आदि का बन जाना।
roxpoxdox1

बच्चा दूध पीने के बाद उल्टी क्यों करता हैं - Why small children vomit after drinking milk?
videocode OZXQh_oBxsY videoend
उलटी के गंभीर लक्षण
जब आपका बच्चा थोड़ा और बड़ा हो जाता है, तो कभी-कभी उल्टी अधिक गंभीर समस्या बन जाती हैं। यदि आपको अपने बच्चे में निम्नलिखित कोई लक्षण दिखाई दे तो अपने डाक्टर से संपर्क करें।
- मुंह सूखना।
- आँसुओ की कमी।
- धंसे हुए गाल।
- पीली और धसी हुई आँखे।
- पानी की कमी।
- अधिक समय तक उल्टी करना, या अत्यधित बल के साथ उल्टी करना।
- यदि आप के बच्चे के पैट में कीड़े हैं तो भी उसे उलटी हो जाती हैं।
- यदि आपके बच्चे को उल्टी में लगातार खून की कुछ मात्रा आ रही है तो, अपने डाक्टर से संपर्क करें।

roxpoxdox2
उलटी से परेशान बच्चे का रख- रखाव
- उलटी से परेशान बच्चे को ORS का घोल पिलाये।
- माँ का दूध देना बंद न करे।
- हलके पौष्टिक खाद्य पदार्थ खिलाये।
- उसे पानी की कमी न होने दे।
- फलो का रस पिलाये।
- उलटी रुकने पर उससे आसानी से पचने वाली चीज़े खिलाये जैसे - मुंग की दाल ,खिचड़ी आदि। नारियल का पानी ,जौ का पानी आदि।
- बच्चे को भरपूर आराम करने दे।
- बच्चे को निचे दिए पोजीशन (position) में सुलाएं

इन सभी बातों से यदि बच्चे को आराम नहीं मिलता हैं तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श ले।
roxpoxdox3