
हेपेटाइटिस के कारण हर साल दुनिया भर में कम से कम 14 लाख लोगों की जान जाती है. कई तरह के टीकाकरण अभियानों के बावजूद लोगों में इस बीमारी को लेकर जागरूकता की कमी है
हेपेटाटाइटिस में अलग अलग तरह के संक्रामक रोग होते हैं जिन्हें ए बी सी डी और ई में बांटा गया है। 90 फीसदी मौतें हेपेटाइटिस बी और सी के कारण होती हैं।
एशिया में होने वाली मौतों की संख्या काफी ज्यादा है। इसमें चीन के बाद भारत दूसरे नंबर पर है। एड्स की तरह हेपेटाइटिस बी और सी वायरस का संक्रमण भी गर्भवती महिला से बच्चे को होता है।
इसके अलावा संक्रमित सुई और असुरक्षित यौन संबंध बनाने से भी संक्रमण का खतरा रहता है।
इसीलिए आवश्यक है की हर बच्चे को टीकाकरण चार्ट - 2018 के अनुसार समय पे टीका लगवाया जाये और बच्चे को तथा देशो को हेपेटाइटिस ‘बी’ की महामारी से बचाया जा सके।
promo_advertisement
हेपेटाइटिस बी का टीका - डोज़ (dose) - Schedule of immunization
- पहली खुराक जन्म के समय
- दूसरी खुराक - 6 सप्ताह (डेढ़ माह ) की उम्र में
- तीसरी खुराक - 6 महीने की उम्र में
हेपेटाटाइटिस वायरस के शरीर में प्रवेश करने के बाद बुखार होता है और मरीज की भूख में कमी आती है। धीरे धीरे यह लीवर को पूरी तरह खराब कर देता है। अब तक इसका कोई इलाज मौजूद नहीं है। ऐसे में शोधकर्ताओं की मांग है कि सावधानी पर ज्यादा ध्यान दिया जाए।
इस लेख में आप सीखेंगे - You will read in this article
- ~~~#1^^^प्राकृतिक इम्युनिटी सिस्टम (एंटीबॉडीज)@@@
- ~~~#2^^^टीकाकरण एंटीबॉडीज बनाने में मदद करते हैं@@@
- ~~~#3^^^क्या होता है हेपेटाइटिस बी ?@@@
- ~~~#4^^^हेपेटाइटिस बी के वैक्सीन की उपयोगिता@@@
- ~~~#5^^^हेपेटाइटिस B का वैक्सीन किन लोगों को और कब लगवाना चाहिए?@@@
- ~~~#6^^^किन लोगों को हेपेटाइटिस बी का ज्यादा खतरा है@@@
- ~~~#7^^^हेपेटाइटिस बी के लक्षण@@@
- ~~~#8^^^बच्चों को सामान्य रूप से हेपेटाइटिस B की 3 खुराकें दी जाती हैं @@@
- ~~~#9^^^हेपेटाइटिस बी का वैक्सीन किसे नहीं लगवाना चाहिये@@@
- ~~~#10^^^हेपेटाइटिस बी किस तरह नहीं फैलता है@@@
- ~~~#11^^^Video: हेपेटाइटिस बीमारी से बचने के तरीके@@@
anchorlink[1]anchorclose प्राकृतिक इम्युनिटी सिस्टम (एंटीबॉडीज) - Natural immune system - Antibody
बच्चे के शरीर में किसी भी बीमारी से बचने के लिए प्राकृतिक सुरक्षा होती है। जिससे इम्युनिटी सिस्टम कहा जाता है। जब बच्चे को कोई बीमारी होती है, तो उससे लड़ने के लिए बच्चे का शरीर रसायनों का उत्पन्न करता है, जिन्हें एंटीबॉडीज नाम से जाना जाता है।
बीमारी का प्रकोप ख़त्म होने के बाद भी ये एंटीबॉडीज बच्चे के शरीर में ही रहते हैं। ये बच्चे के शरीर में उस बीमारी को पैदा करने वाले जीव के प्रति प्रतिरोधित बना देते हैं। यह इम्यून सिस्टम थोड़े समय के लिए या फिर जिंदगी भर भी बच्चे के साथ बनी रह सकती है।
viralblock
anchorlink[2]anchorclose टीकाकरण एंटीबॉडीज बनाने में मदद करते हैं - Vaccination paves way for antibodies development
टीकाकरण के माध्यम से बच्चे का शरीर का सामना बीमारी से कराया जाता है, ताकि उसका शरीर इसके प्रति इम्यून सिस्टम को विकसित कर सके। कुछ टीके बच्चो को मुख के ज़रिये से दिए जाते हैं, वहीं कुछ अन्य सुई के माध्यम से दिए जाते हैं। कुछ की खुराक निश्चित समय पर दी जाती है, उसी में से एक है हेपेटाइटिस बी का टीका।
roxpoxdox1
anchorlink[3]anchorclose क्या होता है हेपेटाइटिस बी ? - What is Hepatitis b?
हेपेटाइटिस बी एक ऐसी बीमारी है जो रक्त, थूक आदि के माध्यम से होती है। हेपेटाइटिस बी के बारे में कहा जाता है की इसमें उपचार से बेहतर बचाव है। हेपेटाइटिस बी के कीटाणु का पता लगाने के लिए ब्लड टेस्ट करवाया जाता है।

anchorlink[4]anchorclose हेपेटाइटिस बी के वैक्सीन की उपयोगिता - Importance of Hepatitis b vaccine
इस रोग से बचने के लिए छह महीने के अंदर तीन टीके लगवाएं जाते हैं। विश्व स्वास्थ संगठन का कहना है की दुनिया भर में ढाई करोड़ लोगों को लिवर की गंभीर बीमारी है। हेपेटाइटिस बी से हर साल अत्यधिक मृत्यु होती है, परंतु इस का टीका लगवाने से यह खतरा 95 % तक कम हो जाता है।

anchorlink[5]anchorclose हेपेटाइटिस B का वैक्सीन किन लोगों को और कब लगवाना चाहिए? - Who should get Hepatitis b vaccination?
हेपेटाइटिस B के वैक्सीन से हेपेटाइटिस B को कम किया जा सकता है। हेपेटाइटिस B की वैक्सीन को अलग से अथवा अन्यव वैक्सीन्स के साथ एक ही टीके में लिया जा सकता है। 1982 से आरंभ करते हुए, अमेरिका के कुछ बच्चोंथ के लिए, तथा 1991 में सभी बच्चोंं के लिए रूटीन हेपेटाइटिस B के वैक्सीनेशन के लिए सिफारिश की गई थी।
roxpoxdox2
anchorlink[6]anchorclose किन लोगों को हेपेटाइटिस बी का ज्यादा खतरा है
जो लोग पहले से इस्तेमाल की हुई सुई का उपयोग करते हैं। या फिर अपने सुई को दूसरों के साथ बाँटते हैं।
- वे स्वस्थ कार्यकर्ता जो निरंतक संक्रमित रक्त के संपर्क में आते या फिर रहते हैं।
- बच्चों को माँ के द्वारा
- असुरक्षित सम्भोग से

anchorlink[7]anchorclose हेपेटाइटिस बी के लक्षण
जरुरी नहीं की हेपेटाइटिस बी के लक्षण सब में दिखें। फिर भी यहां पर दिए गए कुछ लक्षण हेपेटाइटिस बी के रोगियों में पाए जा सकते हैं। (बिना इन लक्षण के भी हेपेटाइटिस बी के मरीज हो सकते हैं।)
- ऊपर दाहिने हाथ के तरफ छाती से पीट तक के क्षेत्र में में दर्द का अनुभव
- जी मिचलाना था उलटी होना
- भूख का ना लगना
- पीलिया (जॉन्डिस)
- निरंतर थकान का बना रहना
- खुजली
- शरीर और आखों का पीला पड़ना
- बुखार
- कमजोरी
- घुटनो और जोड़ों में दर्द
- गहरे पिले रंग का पिशाब (dark color)
- मिटटी के रंग का मल (stool)
- पेट में सीजन (पेट फूल जाता है)
- वजन में गिरावट

anchorlink[8]anchorclose बच्चों को सामान्य रूप से हेपेटाइटिस B की 3 खुराकें दी जाती हैं - Ever child should get three Hepatitis b dose
- पहली खुराक - जन्मे के समय
- दूसरी खुराक - 1-2 महीने की उम्र पर
- तीसरी खुराक - 6-18 महीने की उम्र पर
कुछ बच्चो को इसके अलावा एक खुराक और भी दी जा सकती, जो चौथी खुराक होती है। यह एक ऐसा इंजेक्शन होता है, जिसके अंदर कई प्रकार के बीमारियों से बचने के टीके होते हैं। अगर बचपन में यह टीका नहीं लगता है तो 18 वर्ष की उम्र तक में यह टीका लगवाना पड़ता है। टीका लगवाने से हेपेटाइटिस बी प्रकोप से लंबे समय तक सुरक्षा प्रदान होती है। बल्कि कह सकते हैं की आजीवन आपका बच्चा सुरक्षित रहा सकता है।

anchorlink[9]anchorclose हेपेटाइटिस बी का वैक्सीन किसे नहीं लगवाना चाहिये - Who should not get Hepatitis b vaccination?
हेपेटाइटिस का टीका कुछ स्थिति में नहीं लगवाना चाहिये जैसे
- जिससे एलर्जी हो चुकी हो उससे टीका की यह खुराक नहीं देनी चाहिये।
- यदि टीका लगवाने के समय बच्चे की तबियत ठीक नहीं है तो, उसके ठीक होने का इंतज़ार करना चाहिये।
किसी भी दवा की भाँति इस टीके के भी गंभीर रिएक्शन हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिये।
anchorlink[10]anchorclose हेपेटाइटिस बी किस तरह नहीं फैलता है
- माँ द्वारा अपने बच्चे को दूध पिलाने के दौरान
- एक ही बर्तन और खाने की वस्तुओं को इस्तेमाल करने से
- गले मिलने से
- चुम्बन लेने से
- हाथ पकड़ने से
- खांसने से
- नाक छिनकने से
- यह झूठे खाने और झूठे पानी से भी नहीं फैलता
roxpoxdox3
anchorlink[11]anchorclose Video: हेपेटाइटिस बीमारी से बचने के तरीके - Precautions to prevent Hepatitis B
videocode 4s41sSMfcDA videoend