दूध वाली सेवई 6 से 12 महीने के बच्चे के लिए

दूध वाली सेवई की इस recipe को 6 से 12 महीने के बच्चों को ध्यान मे रख कर बनाया गया है| सेवई की यह recipe है छोटे बच्चों के लिए सेहत से भरपूर| अब नहीं सोचना की 6 से 12 महीने के बच्चों को खाने मे क्या दें|

6 से 12 महीने के बच्चों को खाने मे दूध की सेवई दें

दूध वाली सेवई बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है। मगर जिस प्रकार से दूध वाली सेवई बनाई जाती है, उसे 6 से 12 महीने के बच्चे को देना उसकी सेहत के लिए उचित नहीं है। ऐसा इसलिए क्योँकि  उसमें चीनी बहुत ज्यादा होती है। 

चीनी से समस्या ये है की चीनी मे कैलोरी तो बहुत ज्यादा होती है मगर पोषक तत्त्व कुछ भी नहीं होता है। इसी लिए चीनी को empty calorie कहते हैं। बड़ों का शरीर इतना विकसित होता है की वो चीनी के अत्यधिक मात्रा को process कर पाए मगर छोटे बच्चों का पाचन तंत्र इतना विकसित नहीं होता है जिस करण चीनी की अत्यधिक मात्रा होने से बच्चों में कुपोषण (चीनी मे कोई पोषण नहीं होता है) या मोटापे की बीमारी होने की सम्भावना होती है। 

viralblock 

दूध वाली सेवई मेरे 6 से 12 महीने के बच्चे का favorite है

दूध वाली सेवई की इस recipe को हम लोग 6 से 12 महीने के बच्चों को ध्यान मे रख कर बनाएंगे। 

दूध वाली सेवई की इस recipe मे न तो dry fruits पड़ा है और न ही कोई ऐसी सामग्री जो छोटे बच्चे के गले मे फस जाये।

सेवई बनाना बहुत आसान है और यह झट-पैट तैयार भी हो जाती है। 

6 से 12 महीने के बच्चे के लिए दूध वाली सेवई

सेवई बनाने के लिए आप को निम्न सामग्रियों ingredients की आवश्यकता पड़ेगी:

  • 3/4 cup सेवई
  • 1 teaspoon चीनी (optional)
  • 2 cup दूध 
  • 1 teaspoon देशी घी 

सेवई बनाए की विधि

6 से 12 महीने के बच्चों के लिए दूध वाली सेवई बनाने की विधि इस प्रकार है।

  1. एक कड़ाई लें। उसे गैस पे धीमी आंच पे चढ़ा दें। 
  2. उसमे 2 कप दूध डाल दें और गरम होने दें। 
  3. एक अलग कड़ाई मे 1 चम्मच देशी घी मे सेवई को हल्का भून लें। 
  4. जब दूध उबलने लगे तब उसमे भुना हुआ सेवई मिला दें।
  5. दूध और सेवई के मिश्रण में चीनी मिला दें और कुछ देर धीमी आंच पे पकने दें। सेवई को चम्मच की सहायता से लगातार चलाते रहें ताकि निचे से पकड़ न लें। 
  6. दूध को पूरी तरह सूखने न दें। जब सेवई दूध में से हलकी सी दिखने लगे तो आंच बंद कर दें। 
  7. ठंडा होने पे बच्चे को मजे से खिलाएं। 
  8. हमें बताना  न भूले की आपके बच्चे को यह सेवई कैसी लगी।