
शहद प्रकृति का दिया हुआ एक ऐसा उपहार हैं जो आप के बच्चे के पोषण के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इसके साथ ही साथ यह एक औषधि के रूप में भी उपयोगी हैं।
शहद मिठास से भरपूर एक ऐसा पदार्थ हैं जिसे बच्चो के साथ - साथ बढ़े लोग भी पसंद करते हैं और आनंद लेकर खाते हैं।इसके अनेक लाभ हैं, जिससे आप अपने बच्चे को परिचित करा सकते हैं।
शहद से होने वाले फायदे - Benefits of honey in children
promo_advertisement
1. शहद खून की कमी को पूरा करता है - Honey stimulates blood production
आपके बच्चे के लिए शहद बहुत ही लाभकारी है। शहद आपके बच्चे शरीर पर अलग-अलग तरह से असर डालता है। शहद और गुनगुने पानी का मिश्रण खून में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाता है।
जो खून की कमी को हटाता है। शहद रक्त की ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता को बढ़ाते हुए इन समस्याओं को कम कर सकता है। रक्त में लौह तत्व की कमी को पूरा करता है।
viralblock
2. शहद चीनी से ज़्यादा फायदेमंद - Honey is healthier than sugar
शहद में ग्लूकोज और फ्रक्टोज होता है, जो बच्चे के लिए काफी फायदेमंद होता है। शहद मीठा होते हुए भी अहानिकारक है। चीनी की जगह शहद का प्रयोग किया जा सकता है।
roxpoxdox1
3. शहद एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक है - Honey acts as an antiseptic and antibacterial
शहद आप के बच्चे की शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाता है। शहद का सेवन लाभदायक एंटीऑक्सीडेंट तत्वों की संख्या में बढ़ोतरी करता हैं।
घाव पर लगाने के लिया भी शहद फायदेमंद हैं ,क्योकि इसको लगाने से घाव के अंदर का सारा बैक्टीरिया नष्ट हो जाता हैं।

4. सर्दी जुकाम में शहद लाभकारी - Honey is beneficial in cold and cough
अगर आप का बच्चा सर्दी - जुकाम से परेशान हैं तो आप रोज़ सुबह नीम, काली मिर्च, शहद और हल्दी मिलकर दे। शहद त्वचा की एलेर्जी दूर करने में भी सहायक हैं।
जिसपर एंटीबॉयटिक का असर नहीं होता, उसपर यह बैक्टीरिया से लड़ने में यह प्रभावकारी साबित होता हैं। शहद कई स्तरों पर संक्रमण से लड़ता है। शहद भोजन से पैदा होने वाले जीवाणुओं को नष्ट कर सकता है।
roxpoxdox2
5. शहद एक एनर्जी फूड है - Honey is an instant energy food
शहद एक बलवर्धक औषधि हैं, क्योंकि इसमें कम मात्रा में बहुत से विटामिन और मिनरल होते हैं। इसके अतिरिक्त इनमें कैल्शियम, कॉपर, आयरन, मैगनीशियम, फॉसफोरस, पोटैशियम और जिंक शामिल हैं।
6. शहद पाचक के रूप में - Honey improves digestion
आप के बच्चे के पेट के लिए लाभकारी हैं क्योंकि कब्ज, पेट फूलने और गैस तीनो क लिए रामबाढ़ हैं। शहद का इस्तेमाल आंतों में फंगस के विषैले प्रभावों को कम करता है।
7. शहद संक्रमणों से लड़ने में उपयोगी - Honey fights infections
आप के बच्चे के त्वचा और सिर के लिए शहद बहुत फायदेमंद होता है।
8. शहद नींद के लिए मददगार - Honey improves sleep quality
शहद देने से आप का बच्चा गहरी नींद में सोएगा।
ध्यान देने योग्य बातें - Things to note in regards to honey
- गहरे रंग के शहद में ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।
- शहद खराब नहीं होता है।
- एक साल से कम उम्र के बच्चो को शहद नहीं देना चाहिए।
- शहद एक सुपाच्य खाद्य पदार्थ हैं ।
- शहद के साथ कोई भी औषधि मिलाने पर वह उसके असर को दो गुना बढ़ा देता हैं ।
- शहद नर्वस सिस्टम की कमजोरी दूर करने में मदद करता है।
- शरीर पर शहद का प्रभाव उसके इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर करता है।

सहद के साथ बरतिए यह सावधानियां - Precautions you should take with honey
इस बात का विशेष रूप से ध्यान दें कि उबलते पानी में कभी भी शहद को न डालें एवं इसे खभी न पकाएं, क्योंकि एक विशेष तापमान पर पहुंचते ही शहद का कई भाग जहरीला हो जाता है।
इसलिए उबलते हुए पानी के बजाय हमेशा गुनगुने पानी में ही शहद को डालें। शहद के साथ देसी घी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
roxpoxdox3
Video - बच्चों के लिए शहद के फायदे - Benefits of Honey for children
videocode 1ztOoEoqR8g videoend