
बदलते मौसम में शिशु का नाक बंद होना आम बात है!
घबराइए नहीं - हम आप को बताएँगे की किस तरह आप अपने शिशु को बंद - नाक होने की स्थिति में आराम पहुंचा सकती है। शिशु को आराम पहुँचाने के लिए आप को उसे खांसी की दवा भी देने की आवश्यकता नहीं है।
नाक बंद होना किसी को भी अच्छा नहीं लगता है, बच्चों को तो बुल्कुल भी नहीं। नाक बंद होने से बच्चे परेशान हो जाते हैं।
लेकिन हम आप को कुछ ऐसे सुझाव बताने जा रहें हैं जिनकी सहयता से आप अपने बच्चे को आराम से साँस लेने में मदद कर सकती हैं।
आप इस लेख में निम्न बातें सीखेंगी:
- ~~~#1^^^किस तरह पता करें की आप के बच्चे की नाक बंद है?@@@
- ~~~#2^^^आप किस तरह शिशु को आराम पहुंचा सकती है?@@@
- ~~~#3^^^बच्चों में नेसल स्प्रे (nasal spray) इस्तेमाल करने का तरीका @@@
- ~~~#4^^^अगर आप का शिशु दो साल से कम उम्र का है तो@@@
- ~~~#5^^^अगर आप का शिशु दो साल से बड़ा है तो@@@
- ~~~#6^^^एक आसान सा टिप्स@@@
- ~~~#7^^^कुछ आवश्यक बातें जिनका ख्याल आप को रखना है?@@@
- ~~~#8^^^कितने दिनों में शिशु ठीक हो जायेगा?@@@
- ~~~#9^^^कब डाक्टर से परामर्ष करें@@@
जब आप का शिशु बंद नाक की स्थिति से परेशान है ती कुछ बातों का ख्याल रख कर आप अपने शिशु को आराम पहुंचा सकती हैं।

viralblock
किस तरह पता करें की आप के बच्चे की नाक बंद है?
सबसे पहले तो आप को यह सुनिश्चित करना है की क्या आप के शिशु की नाक वाकई बंद है। अगर आप का शिशु बंद नाक की समस्या से परेशान है तो आप को अपने बच्चे में निम्न लक्षण दिखेंगे।
- नाक बंद होने की स्थिति में बच्चे बहुत चिड़चिड़ा बर्ताव करते हैं।
- साँस लेते वक्त घरघराहट की आवाज आती है।
- उन्हें भोजन करने में, स्तनपान और बोतल से दूध पिने में परेशानी होगी।
आप किस तरह शिशु को आराम पहुंचा सकती है?
शिशु के बंद नाक की समस्या कई करने से हो सकती है जैसे की साधारण संक्रमण, जुकाम या फ़्लू। लेकिन यह भी आवशयक है की आप अपनी तरफ से सुनुश्चित कर लें की आप के बच्चे ने खेल-खेल में अपनी नाक में कुछ डाल तो नहीं लिए है। आप को विश्वाश नहीं होगा, मगर बच्चों में नाक बंद होने का यह कारण भी बहुत आम है।

बच्चे की नाक में झांक के देखिये की कहीं कुछ फंसा तो नहीं है। अगर आप को उसके नाक के छिद्र में कुछ फंसा हुआ दिखे तो निकलने की कोशिश न करें। तुरंत बच्चे को डॉक्टर के पास लेके जाएँ। अगर आप बच्चे की नाक से फसें हुए वस्तु को खुद निकलने की कोशिश करेंगी तो हो सकता है को वह और अंदर चला जाये। बच्चे को इस दौरान मुँह से सांस लेने के लिए प्रोत्साहित करें।
अगर आप के बच्चे की नाक बंद साधारण संक्रमण, जुकाम या फ़्लू की वजह से है तो अपने बच्चे को नाक छिनकने के लिए कहिये और उसकी नाक को साफ़ कपडे से साफ कर दीजिये। इससे उसे आराम मिलेगा। हर थोड़ी - थोड़ी देर पे ऐसा करते रहिये।

साधारण संक्रमण, जुकाम या फ़्लू में आप बच्चे की नाक में नेसल स्प्रे (Nasal Spray or Saline Drops) का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे शिशु को साँस लेने में बहुत आराम मिलेगा।
छोटे बच्चों में नेसल स्प्रे (Nasal Spray or Saline Drops) का इस्तेमाल करना बहुत चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योँकि छोटे बच्चे बहुत छटपटाते (wriggly) - नटखट करते हैं और आसानी से नेसल स्प्रे का इस्तेमाल करने नहीं देते हैं।
बच्चों में नेसल स्प्रे (nasal spray) इस्तेमाल करने का तरीका
शिशु की बंद नाक में नेसल स्प्रे अगर आप सही समय (strategic time) पे लगाती हैं तो तो शायद आप को अपने बच्चे में नेसल स्प्रे लगते वक्त उतनी दिक्कत का सामना न करना पड़े। शिशु की नाक में नेसल स्पर्य का इस्तेमा तब करें जब बच्चा शांत हो, और आरामदायक स्थिति में हो। अधिकांश स्थिति में देखा जाये तो बच्चे नाहन के बाद व फिर आहार ग्रहण करने के बाद थोड़े से सुस्त और आरामदायक (relaxed) मुद्रा में होते हैं। यह सही समय होता है बच्चे की नाक में नेसल स्प्रे (Nasal Spray or Saline Drops) के इस्तेमाल करने का।

अगर आप का शिशु दो साल से कम उम्र का है तो:
- बच्चे को बिस्तर पे लिटा दें और उसके सर को एक तरफ कर दें
- बेहतर तो यह होगा की आप अपने शिशु को तकिये के ऊपर लिटा दें ताकि उसके सर को पीछे की तिरफ झुकाने में आसानी हो जाये।
- नेसल स्प्रे के नोजल (nasal spray nozzle) को शिशु की एक नाक के छिद्र में डालें और केवल एक बार दबाएं।
- यह प्रक्रिया दूसरी नाक के साथ भी दोहराएं।

अगर आप का शिशु दो साल से बड़ा है तो:
- शिशु की उम्र के अनुसार या तो उसे गोदी में लेलें या फिर उसे खड़ा कर दें।
- शिशु के सर को एक हाथ से ऊपर की तरफ उठाएं।
- शिशु की एक नाक में नेसल स्प्रे के नोजल (nasal spray nozzle) को डालें। दूसरी नाक को बंद कर दें। बच्चे की नाक में स्प्रे करें और अपने बच्चे से कहें की अपनी नाक से जोर से साँस लें।
- यही प्रक्रिया दूसरी नाक के साथ भी दोहराएं।
- अगर नेसल स्प्रे शिशु की आँख में चला जाये तो चिंता करने की कोई भी आवशकता नही है। बच्चे को कुछ भी नहीं होगा।
एक आसान सा टिप्स
अगर आप के शिशु की नाक इस कदर बंद है की आप का बच्चा रात को ठीक से सो नहीं पा रहा है तो आप एक और काम कर सकती हैं। नमी और गर्माहट बच्चे की नाक को खोलने में बहुत मददगार साबित हो सकती है। रात में बंद नाक के कारण अगर आप के बच्चे को नींद नहीं आ रही है तो आप स्नानघर (bathroom) में जा के गरम पानी का नल खोल दें।
 गरम पानी के भाप में शिशु को 15 मिनट के लिए रखिये.jpg)
इससे स्नानघर (bathroom) गरम पानी के भाप से भर जायेगा। अब इस भाप भरे स्नानघर (bathroom) में अपने बच्चे को गोदी में लेके पंद्रह (15) मिनट गुजारिये। इससे बच्चे को नाक खुलने में सहायता मिलेगी। अगर आप के शिशु को बलगम वाली खांस है, तो भी यह एक प्रभावी तरीका है।
कुछ आवश्यक बातें जिनका ख्याल आप को रखना है?
- सर्दी, जुकाम और बंद नाक की स्थिति में जितना हो सके अपने बच्चे को आराम करने दें। आराम करने से बच्चे के शरीर को ताकत मिलेगी और वो जल्द ठीक हो पायेगा।
- अगर आप के बच्चे की उम्र एक साल से ज्यादा है तो बंद नाक होने पे उसके सर के निचे दो तकिये का इस्तेमाल करें ताकि उसका सर उसके शरीर की तुलना में थोड़ा ऊंचाई पे हो जाये।

कितने दिनों में शिशु ठीक हो जायेगा?
साधारणतया शिशु की बंद नाक की समस्या एक सप्ताह के भीतर समाप्त हो जानी चाहिए। संक्रमण के कुछ परिस्थितियोँ में दो सप्ताह भी लग सकता है।
कब डाक्टर से परामर्ष करें
सर्दी, जुकाम और बंद नाक ऐसी परिस्थितियां नहीं हैं की डॉक्टर के पास जाया जाये। लकिन कुछ परिस्थितियोँ अपने बच्चे को लेके डॉक्टर के पास अवशय जाये अगर आप पाने बच्चे में निम्न बातें पाएं:
- आप के शिशु की बंद नाक की समस्या इस वजह से की उसके नाक में कोई वस्तु अटक गयी है।
- आप के शिशु को जुकाम और बंद नाक की समस्या दो सप्ताह से ज्यादा समय से है लेकिन ठीक नहीं हो रहा है। इस स्थिति में हो सकता है की आप के शिशु ये किसी अलेर्जी या दूसरी बीमारी की वजह से हो रहा हो।

यहां पे शिशु के बंद नाक से सम्बंधित दी गयी जानकारी सम्पूर्ण नहीं है। यहां दी गयी जानकारी का अपनी विवेक के अनुसार इस्तेमाल कीजिये। लेकिन अगर आप को किसी बात की को भी आशंका हो तो अपने शिशु के डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें और डॉक्टरी राय लें।