
भारत में एक नवजात के मालिश की काफी एहमियत होती है। पुरे देश में हर वर्ग और हर धर्म के लोग अपने बच्चों की मालिश करते हैं। बच्चों की मालिश करने का एक विशेष तरीका है।
मालिश से होने वाले फायदे को लेकर स्वस्थ सलाहकार और विशेषज्ञों की की अपनी अपनी राय है। मगर एक बात तो तय है ही मालिश के अपने फायदे हैं।
अगर अच्छे तेल से बच्चों की मालिश की गयी तो उनका अच्छा शारीरिक विकास होता है और उनकी त्वचा भी निखरती है।
promo_advertisement
चलिए जानते हैं सर्वाधिक फायदे के लिए किस तेल करें बच्चे की मालिश।
1. नारियल का तेल (Coconut oil)
दक्षिण भारत में मुख्या तौर पे लोग नारियल का तेल इस्तेमाल करते हैं बच्चों की मालिश के लिए। दक्षिण भारत में नारियल का पेड़ प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है, इसीलिए नारियल का तेल का इस्तेमाल भोजन तैयार करने से लेकर और भी बहुत सारे घरेलू कामों में इस्तेमाल होता है। नारियल का तेल सेहत की दृष्टि से भी सर्वश्रेष्ठ है। सालों के शोध (research studies) में यह बात सामने आयी है की नारियल का तेल, जैतून (olive oil) के तेल से भी अच्छा है। नारियल का तेल को मालिश में इस्तेमाल करने के कारण:
- इस तेल को गर्म तथा ठंडा दोनों स्थिति में इस्तेमाल किया जा सकता है।
- नारियल का तेल को शरीर आसानी से सोख लेता है।
- नारियल का तेल सभी प्रकार की त्वचा के लिए उपयुक्त है चाहे त्वचा सेंसटिव, रेश या रूखी हों।
- नहाने के बाद नारियल का तेल लगाने पे त्वचा माॅश्चराइस रहती है।
- नारियल का तेल में एंटी आॅक्सीडेंट, केपरीलिक और लाॅरिक एसिड होता है जो एंटी वैक्टीरियल और एंटी फंग्ल और बच्चों के त्वचा को सुरक्षित रखते हैं।

roxpoxdox1
2. सरसों का तेल (Mustard Oil)
भारत में सदियों से सरसों का तेल मालिश के लिए इस्तेमाल होता आ रहा है। यह तेल मसाज की दृष्टि से सबसे उपयुक्त माना गया है और यह तेल बच्चों को सर्दी जुकाम से भी बचाता है।
- गर्मियों में इस तेल का इस्तेमाल न करें। इससे त्वचा में खुजलाहट हो सकती है।
- गर्मियों में सरसों के तेल को गरम कर मालिश न करें।
- अगर आप के बच्चे के शरीर में बाल काफी हों तो सरसों के तेल से मालिश करने पे अनवांछित बाल ख़तम हो जायेंगे।
- सरसों का तेल बच्चे को सर्दी जुकाम से बचाता है और उनके हड्डियां को भी मजबूत करता है।
- त्वचा अगर संवेदनशील है तो इससे मालिश न करें।

3. जैतून का तेल (olive oil)
पूरी दुनिया में यह तेल अपने सेहत भरी गुण के लिए सबसे लोकप्रिय है। इस तेल से तैयार आहार कोलेस्ट्रॉल कम करता है। इस तेल से त्वचा में अलेर्जी नहीं होती। त्वचा अगर संवेदनशील है तो इससे मालिश न करें। अगर सिर में बाल कम है तो जैतून के तेल रोजाना सर ले लगाने से बालों की संख्या में इजाफा होगा।
viralblock

roxpoxdox2
4. तिल का तेल (Sesame oil)
तिल तथा तिल का तेल बच्चों के लिए स्वास्थ्यवर्धक माना गया है। आयुर्वेद में ये तेेल बहुत पापुलर है। इस तेल के निम्न फायदे हैं।
- सर्दियों में यह तेल त्वचा को रूखी होने से बचाता है।
- चूँकि यह तेल थोड़ा भरी है, गर्मियों में मालिश के लिए इस तेल का इस्तेमाल न करें।

5. बादाम का तेल (Almond oil)
बादाम के तेल में प्रचुर मात्रा मैं विटमिन ई होता है। जहाँ तक हो सके शुद्ध बादाम के तेल से मालिश करें जिसमें किसे भी तरह से कोई फे्रगनेंस के इस्तेमाल नहीं किया गया है। बादाम का तेल से मालिश करने के ये फायदे हैं।
- बादाम का तेल में विटमिन ई के साथ-साथ विटामिन डी भी होता है जो सर्दियों में ज्यादा फायदेमंद है।
- बादाम के तेल से मालिश करने पर सिर में रुसी भी नहीं होता है।

6. सूरजमुखी का तेल (sunflower oil)
सूरजमुखी के तेल का मालिश बच्चों को संक्रमण से बचाता है। ये तेल उन बच्चों के लिए ज्यादा फयदेमंद है जिनका जन्म नौ माह से पूर्व हुआ है। प्रीमेच्योर बेबी में संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है।
- सूरजमुखी के तेल में विटामिन ई होता है
- त्वचा अगर संवेदनशील है या राश है तो इस तेल से मालिश न करें।

roxpoxdox3
7. कैमोमाइल आयल (Chamomile Oil)
यह तेल नवजात बच्चे के संवेदनशील त्वचा के लिए सबसे उपयुक्त है। यह तेल स्किन रैश (skin rash) तथा त्वचा सम्बन्धी कई अन्य विकारों में लाभकारी है। यह तेल उन बच्चों के लिए वरदान है जो आसानी से सोते नहीं है।

8 टी ट्री आॅयल (Tea Tree Oil)
टी ट्री आॅयल का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह पे किया जा सकता है। इसमें रोगप्रतिरोधक तत्व होते हैं तथा ये बच्चे के स्किन को अलेर्जी से मुक्त करने में मदद करता है। इस तेल के मसाज से बच्चे को काफी आराम मिलता है।

9. कैलडुला आॅयल (Calendula Oil)
बच्चे को नहलाने के बाद इस तेल से मालिश करना उपयुक्त माना गया है। इस तेल से मालिश के लिए डॉक्टरी सलाह की कोई जरुरत नहीं है। फिर भी अगर आप मालिश से बच्चे की त्वचा पे कोई परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

10. कैस्टर आॅयल (castor oil)
यह तेल मसाज के लिए अच्छा है मगर इस तेल से मालिश के बाद बच्चे को जरूर नहलाएं। यह तेल उन बच्चों के लिए बेहतरीन है जिनकी त्वचा रूखी, तथा बालों और नाखूनों से सम्बंधित समस्या हो। मालिश करते वक्त इस तेल को बच्चे की आँखों तथा होटों से दूरं रखें।
