
6 से 12 महीने के बच्चे के लिए दलीय एक अच्छा baby food है। इसमें प्रचुर मात्रा मे फाइबर (fiber), खनिज (minarals), विटामिन (vitamins), मैग्नीशियम (magnesium), आयरन (iron) और फास्फोरस (phosphorus) है जो बच्चों की हड्डियोँ को मजबूत बनता है और खून की कमी को भी पूरा करता है।
छोटे बच्चों को कैलोरी से ज्यादा पोषण (nutrients) की अवश्यकता होती है। क्योँकि उनका शरीर बहुत तीव्र गति से विकसित हो रहा होता है और विकास के लिए बहुत प्रकार के पोषण (nutrients) की आवश्यकता होती है। यही वजह है की दलीय एक बेहतरीन baby food है। इसमें कैलोरी और वासा (fat) कम होता है और मगर फाइबर ज्यादा होता है। दलीय प्रोटीन (protein) और कार्बोहायड्रेट (carbohydrate) का भी अच्छा स्रोत है। Protein मांसपेशियोँ के लिए building blocks की तरह काम करता है। और इसीलिए इस छोटी इस उम्र मे बच्चों को प्रोटीन की अवश्यकता बहुत ज्यादा रहती है।
viralblock

दलीय बनाने के लिए सामग्री - Ingredients
- 1 cup गेहूं की दलीय
- 1 cup दूध
- 1 tablespoon चीनी
- 1 teaspoon देशी घी
- 2 हरी इलायची (cardamom)
दलीय बनाने की विधि
- दलीय को अच्छी तरह बिन कर साफ कर लें।
- एक छोटा कुकर धीमी आंच पे गैस पे चढ़ाएं। उसमे 1 teaspoon देशी घी डालें।
- थोड़ा गर्म होने पे उसमे दलीय डालें और हल्का रंग बदलने तक भुने।
- बाद मे इसमें एक cup दूध डालें और तीन कप पानी डालें।
- चीनी डाल कर कूकर का ढकन बंद कर दें और धीमी आंच पे पकने दें।
- तीन मिनट तक पकने के बाद गैस बंद कर दें और कूकर न खोलें।
- थोड़े समय पश्चात जब अंदर का भाप स्वतः सम्पत हो जाएगा तो कुकर खोलें।
- हल्का ठंडा होने पे दलीय को कटोरी मे निकल लें और चम्मच की मदद से बच्चे को खिलाएं।
अगर आप चाहें तो चीनी की जगह नमक डाल कर नमकीन दलीय भी बना सकते हैं।