शिशु आहार विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञों के अनुसार बच्चे को तब तक ठोस आहार नहीं देना चाहिए जब तक की वो 6 month का न हो जाये। इससे पहले बच्चे को ठोस आहार देने से इसके बुरे परिणाम हो सकते हैं। जब बच्चे 6 month से कम उम्र के होते हैं तो उनका liver और पचन तंत्र पूरी तरह विकसित नहीं होता है। जिस कारण ठोस आहार देने पर बच्चे में कुछ विशेष आहार के प्रति एलेर्जी उत्पन हो जाती है। कुछ बच्चों में इसी कारण से अस्थमा भी हो जाता है।
अगर आप अपने बच्चे को एलेर्जी और अस्थमा से बचाना चाहते हैं तो उसे 6 month से पहले कोई भी ठोस आहार न दें।
इन बातों का ध्यान रखें बच्चे को ठोस आहार देते वक्त
- ठोस आहार शुरू करते वक्त बच्चे को पहले कुछ दिन सिर्फ कुछ चमच ही आहार दें।
- बच्चे को जबरदस्ती आहार खिलने की कोशिश न करें
- आहार देते समय बच्चे कुछ दिनों तक ध्यान रखें की बच्चे को कही कोई एलेर्जी तो नहीं हो रही है।
- बच्चे को कोई भी नया आहार देते वक्त तीन दिवसीय नियम का पालन करें
लक्षण जिनसे आपको पता चलेगा की आप का बच्चा ठोस आहार के लिए त्यार है
- आप का बच्चा सीधा बैठने लगा है
- आप का बच्चा बिना किसी सहारे के अपना सर सीधा रखने में सक्षम हो गया है
- वो आप के आहार में रूचि दिखाने लगा है
इन सारे लक्षणों के आलावा आप अपने बच्चे के डॉक्टर से भी इस विषय में राय ले लें।