गाजर का हलवा 6 से 12 महीने के बच्चे के लिए

6 month से 2 साल तक के बच्चे के लिए गाजर के हलुवे की रेसिपी (recipe) थोड़ी अलग है| गाजर बच्चे की सेहत के लिए बहुत अच्छा है| गाजर के हलुवे से बच्चे को प्रचुर मात्रा में मिलेगा beta carotene and Vitamin A.

गाजर का हलवा 6 से 12 महीने के बच्चे के लिए

अगर घर पे गाजर का हलुवा बना है तो उसे 6 से 12 महीने के बच्चे को न दें - क्योँकि गाजर का हलुवा बनाने में बहुत ज्यादा चीनी का इस्तेमाल होता है। 6 से 12 महीने के बच्चे को इतनी अधिक मात्रा में चीनी नहीं देनी चाहिए। 

6 month से 2 साल तक के बच्चे के लिए गाजर के हलुवे की रेसिपी (recipe) थोड़ी अलग है। गाजर बच्चे की सेहत के लिए बहुत अच्छा है। गाजर के हलुवे से बच्चे को प्रचुर मात्रा में मिलेगा beta carotene and Vitamin A. 

viralblock 

बच्चों के लिए गाजर का हलवा एक अच्छा विकल्प है अगर इसे थोड़े से चीनी के साथ बनाया जाये। 
6 महीने के बच्चे के लिए अगर आप आहार समय-सारणी बना रही हैं या यह सोच रही हैं की मैं अपने ७ महीने के बच्चे को क्या आहार दूँ तो गाजर का हलुवा एक बेहतरीन आहार है।  

गाजर का हलुवा, अधिकांश घरों में बनाये जाने वाला भारतीय recipe है। गाजर का हलुवा बनाने की जो विधि हम आपको बताने जा रहे हैं उससे आप 10 मिनट में ही गाजर का हलुवा बना लेंगे और अपने बच्चे के लिए baby food की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे। 

6 month से 2 साल तक के बच्चे के लिए गाजर के हलुवे की रेसिपी recipe

Carrot halwa or gajar ka halwa के इस recipe में हम ने चीनी के बजाये गुड़ का इस्तेमाल किया है। गाजर का हलुवा पारम्परिक तौर पे हिंडोलियम के कड़ाई बनाई जाती है। मगर इस गाजर के हलवे की इस recipe को हम बनाने जा रहे हैं pressure cooker में। इस तरह कुछ ही मिनट में गाजर का हलवा बन के त्यार हो जायेगा। 

चूँकि हम गाजर का हलुवा less than 1 year old baby के लिए बना रहे हैं, हम इस में गाए का दूध बहुत थोड़ा सा मिलाएंगे। इसके बदले हम इस recipe मे पानी की मदद से गाजर का हलुवा बनाएंगे। इस गाजर के हलुवे में हम ड्राई फ्रूट्स भी नहीं डालेंगे। Dry fruits में fiber बहुत होता है। साथ ही इस बात का डर रहता है की कहीं बच्चे के गले में ड्राई फ्रूट फस (अटक) न जाये। इसीलिए इन सामग्रियों (ingredients) का इस्तिमाल हम इस गाजर का हलुवा बनाने में नहीं करेंगे। हालाँकि गारा आप चाहें तो थोड़स dry fruits पीस के हलुवा में मिला सकते हैं।

सामग्री - Ingredients

  • 1 cup गाजर (लगभग 2 medium size गाजर)
  • 1/4 cup दूध 
  • 1/4 cup गुड़
  • 2 tablespoon देशी घी 
  • 1 tablespoon गेहू का आटा 

गाजर का हलुवा बनाने की विधि

  1. गाजर को धोकर, चील कर, कदूकस में कस लें 
  2. Pressure cooker मे कैसा हुआ गाजर और दूध डाल लें। दो सीटी होने तक पकाएं।
  3. दो सिटी के बाद cooker को खोल दें और हलकी आंच मे पकने दें। इसमें गुड़ को फोड़ कर डाल दें और तब तक पकाएं जब तक की गुड़ पिघल न जाये। 
  4. अब इसमें 1 चम्मच गेहूं का आटा मिलाएं और तबतक मिलते रहें जबतक की मिश्रण गाहड़ा (thick) न हो जाये।
  5. इसमें अब 1 चम्मच शुद्ध देशी घी मिलाएं और अगले 2 मिनट तक पकाते रहें। इस दौरान पकाते वक्त मिश्रण को एक चम्मच की सहायता से चलते रहें। 
  6. बच्चे को थोड़ा ठंडा होने पे खिलाएं। 

अगर आप इस गाजर के हलुवे को हमारी दी हुई रेसिपी (recipe) के अनुसार बनाते हैं तो हमे जरूर बताएं की आप के बच्चे को गाजर का यह हलुवा कैसा लगा।