
लजीज रसदार अंगूर भला किसे नहीं पसंद होगा। अंगूर जितना लाजवाब है, ये उतना ही बच्चों के लिए सेहतमंद भी है। अंगूर पौष्टिक तत्वों का भंडार है।
कई बार ऐसी स्थिति आती है अंगूर के छिलकों को उतरने की आवश्यकता पड़ती हैं - इसके कड़े मोटे और कडवे छिलके के कारण।
अगर आप ताज़े अंगूर की स्वादिष्ट जेली बनान चाहते हैं, या फिर अपने शिशु का आहार तयार करना चाहते हैं, तो आप को अंगूर के छिलकों को निकालने की आवश्यकता पड़ेगी।
आधा घंटे बैठ के हाथों से एक-एक करके अंगूर का छिलका उतरना किसे पसंद होगा। साथ ही ऐसा करने से अंगूर का रस जो चरों तरफ फैलता है, उससे गन्दगी भी बहुत होता है। अंगूर का छिलका उतरने का यह कोई अच्छा तरीका नहीं है। और मेरे अनुमान से ऐसा कोई करता भी नहीं होगा।
अगर आप किसी भी कारण से अंगूर का छिलका उतरना चाहते हैं, तो इसका एक आसन और नायब तरीका है जिसके मदद से आप झट से ढेरों अंगूर के छिलकों को निकल सकते हैं।
दो कटोरा लें। एक में खौलता पानी लें और एक में ठंडा पानी लें। ठन्डे पानी के कटोरे में आप उप्पर से कुछ बरफ के टुकड़ों को भी डाल सकते हैं।
एक बार में एक अंगूर का गुछा लें और कुछ सेकंड के लिए गरम पानी में डूबी के छोड़ दें। फिर बिना समय गवाएं तुरुन्त ठन्डे पानी में डाल दें।
viralblock

अब आप बिना समस्या के आसानी से अंगूर का छिलका उत्तार सकेंगे।