शिशु को आहार से होने वाले एलेर्जी

खाघ पदार्थ (edible food) जिनसे बच्चे को अलेर्जी होने की सम्भावना रहती है। 
निचे मैंने कुछ आहार के नाम दिए हैं। ये वो आहार हैं जिनसे बच्चों को एलेर्जी होने की सम्भावना रहती है। इसी लिए शिशु आहार त्यार करते वक्त अगर आप निचे दिए गए सामग्री का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ध्यान रखें की कहीं आहार खा के आप के बच्चे को कोई एलर्जी तो नहीं हो रहा है। ये सारे खाघ पदार्थ बच्चों की सेहत के लिए बहुत पौष्टिक हैं। सिर्फ इस बात के लिए की शायद किसी आहार से आप के बच्चे को अलेर्जी होने की सम्भावना है - आप अपने बच्चे को ये सारे पौष्टिक आहारों से वंचित न करें। बल्कि सावधानी पूर्वक तीन दिवसीय नियम का पालन करते हुए ये आहार बच्चे को दें। अगर किसी आहार से बच्चे में एलेर्जी के लक्षण दिखे तो तुरंत सिर्फ वो आहार देना बंद कर दें। चलिए देखते हैं की वो कौन-कौन से आहार हैं जिन से बच्चे को अलेर्जी होने की सम्भावना रहती है। 

- अंडा
- गेहूं से बने उत्पाद जैसे की रोटी और डबल रोटी
- राजमा और सोया 
- काजू, बादाम, अखरोड और मूंगफली 
- मछली 
- घोंघा मछली (shellfish)