 in hindi.jpg)
घर की बनी सब्जियों की puree, पोषक तत्वों से भरपूर, बच्चों के स्वास्थ्य के लिए उत्तम और सुरक्षित भी। बाजार का ख़रीदा हुआ baby food में preservatives और added sugar और salt होता है जो 6 to 12 months old babies के लिए अच्छा नहीं है।
सब्जियों की puree एक बहुत ही आसान तरीका है झटपट baby food त्यार करने का। सबसे अच्छी बात यह है की इस आहार के द्वारा आप के बच्चे को मिलेगा ढेर सारे ताज़े सब्जियों के फायदे। विश्व भर में शिशु आहार विशेषज्ञ इस बात की राय देते हैं की बच्चों में ठोस आहार की शुरुआत ताज़े हरी सब्जियों से करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योँकि हरी सब्जियां उतनी मीठी नहीं होती जितनी की पिली और लाल सब्जियां होती हैं। छोटे बच्चों को पहले अगर मीठा आहार खिला दिया गया तो बाद में वे कम मीठे आहार में उतनी रूचि नहीं लेंगे।
viralblock
भारत की बात अलग है। हम यहां अपने बच्चों में ठोस आहार की शुरुआत ही मीठे से करते हैं। हमारे यहां परंपरा है "खीर चटाई की"। शायद ही मैंने कभी किसी माँ-बाप को अपने बच्चे से खीर चटाई की रसम के कारण परेशान देखा हो। मेरी तो सभी माँ-बाप से यही राय है की सुने सबकी और करें अपनी समझ से।
खैर जिस कारण से भी आप अपने बच्चे को हरी सब्जियां खिलाना चाहते हैं, उसे खिलाइये, मगर बाजार से baby food खरीद कर नहीं बल्कि ताज़ा घर में बना कर। घर में बने बच्चे के आहार में आप को पता रहेगा की आप के बच्चे के भोजन में क्या-क्या है। बाजार का बना बेबी फ़ूड महंगा भी बहुत होता है। घर पे आप इसे बहुत ही कम कीमत में बना लेंगे।
5 प्रकार की घर की बनी सब्जियों की प्यूरी
- ~~~#1^^^गाजर की puree (carrot puree)@@@
- ~~~#2^^^बीन्स की puree@@@
- ~~~#3^^^मटर की puree (Pea Puree)@@@
- ~~~#4^^^कद्दू की puree (Pumpkin Puree)@@@
- ~~~#5^^^पालक की puree (Spinach Puree)@@@
 baby food in hindi.jpg)
anchorlink[1]anchorclose गाजर की puree (carrot puree)
गाजर में अच्छी मात्रा में beta-carotene होता है। इसके साथ ही गाजर अन्य पोषक तत्वों का भंडार भी है। गाजर में विटामिन A होता है जो बच्चों की आँखों के लिए बहुत अच्छा है और बच्चों के शरीर को संक्रमण से बचाता है। गाजर की खूबी यह है की आप इसे आसानी से किसी भी आहार के साथ मिला के बना सकते हैं। जैसे की आप इसे अन्य फलों के साथ, सब्जियों के साथ तथा दूसरे आहारों के साथ मिला के भी खिला सकते हैं।
गाजर की puree (carrot puree) बनाने के लिए गाजर को खरीदते वक्त medium size का गाजर खरीदें। गाजर उजले नारंगी रंग का हो। दिखने में पुराने गाजर का इस्तेमाल न करें। इसमें nitrates हो सकते है जो बच्चों की सेहत के लिए अच्छा नहीं है।
roxpoxdox1

गाजर की puree बनाने की विधि
- गाजर को धो कर छील लें
- इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें
- एक डेकची में पानी लें और तेज़ आंच पे चढ़ा दें।
- जब पानी उबलने लगे तो आंच धीमी कर दें और उसमे गाजर दाल दें।
- 10 से 15 minutes तक उबलने दें, जब तक की गाजर मुलायम न हो जाये।
- जब गाजर मुलायम हो जाये तो, गैस बंद कर दें और गाजर को ठन्डे पानी में डाल दें।
- Mixer & Grinder में गाजर को डाल कर बारीक़ पीस लें।
- अगर गाजर का puree बहुत गाढ़ा बन गया हो तो उसमे थोड़ा पानी मिला के हल्का कर दें।
गाजर की puree को और पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप उसमे निचे दिए गए फल और सब्जियां को भी मिला सकते हैं।
- ब्रोकोली
- बोड़ा (beans)
- Applesauce
- शताळु (Peach)
- कद्दू
- लौकी
- गंजी (sweet potato)
- अरहर की डाल
बचे हुए गाजर के puree को आप फ्रिज में store भी कर सकते हैं। स्टोर करने के लिए BPA-free containers का इस्तेमाल करें और तीन दिन के अंदर ख़त्म कर लें।
 baby food in hindi.jpg)
anchorlink[2]anchorclose बीन्स की puree (Green Bean Puree or French beans puree)
बीन्स में प्रचुर मात्रा में विटामिन A और fiber होता है। बीेन्स की puree एक बहुत ही बेहतरीन तरीका है बच्चों को हरी सब्जी खिलने का। अगर आप का बच्चा ठोस आहार की शुरुआत होने पे एक ही प्रकार का अनाज कुछ सप्ताह तक बिना किसी दिकत के खा चूका है तो आप उसे हरी सब्जियां देना शुरू कर सकते हैं - मगर अपने डॉक्टर की सलाह पर। बीन्स की puree तो वैसे ही बहुत स्वादिष्ट होती है मगर फिर भी आप इसमें दूसरी सब्जियां मिला के इसे और भी रोचक बना सकती हैं। बच्चे के लिए बीन्स की puree बनाने के लिए canned green beans का इस्तेमाल न करें। इसमें बहुत अधिक मात्रा में नमक होता है।

बीन्स की puree बनाने की विधि
- बीन्स को पानी में अच्छी तरह धो लें।
- शुरू के और अंत के नोकीले सिरे को तोड़ के अलग कर लें।
- Cooker में एक सिटी में बीन्स को पका लें।
- पके हुए बीन्स को Mixer & Grinder में पीस लें।
अगर आप चाहें तो बीन्स की puree को दही या चावल के साथ मिला के भी खिला सकती हैं।
बचे हुए बीन्स की puree को आप फ्रिज में store भी कर सकते हैं। स्टोर करने के लिए BPA-free containers का इस्तेमाल करें और तीन दिन के अंदर ख़त्म कर लें।
roxpoxdox2
 baby food in hindi.jpg)
anchorlink[3]anchorclose मटर की puree (Pea Puree)
मटर की puree तो वैसे ही बहुत स्वादिष्ट होती है। मगर अगर आप चाहें तो इसे और भी दूसरे सब्जियों के साथ मिला के बना सकती हैं।
मटर की puree बनाने के लिए आप चाहें तो ताज़ा मटर इस्तेमाल कर सकते हैं और अगर off season चल रहा है तो frozen peas का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मगर baby food बनाने के लिए canned peas का इस्तेमाल न करें। इसमें बहुत नमक होता है।
 बनाने की विधि baby food in hindi.jpg)
मटर की puree (Pea Puree) बनाने की विधि
- मटर को बहते पानी में धो लें।
- इसे steamer में 3 से 5 minute तक पका लें, जब तक की मटर मुलायम न हो जाये। मटर के पानी को बहा दें और ठन्डे पानी में धो लें।
- Steam किये हुए मटर को food processor या blender की मदद से पीस लें।
- मटर की puree में आवश्यकता अनुसार पानी मिला लें - जब तक की आप की जरुरत के अनुसार घाड़ापन (consistency) ना मिल जाये।
 baby food in hindi.jpg)
anchorlink[4]anchorclose कद्दू की puree (Pumpkin Puree)
Vitamin A, vitamin C, Iron और potassium से भरपूर कद्दू, बच्चों के baby food के लिए बिलकुल उपयुक्त आहार है। इसमें पोषक तत्त्व काफी मात्रा मैं होते हैं और बच्चों को इसका nutty flavor और velvety texture बेहद पसंद आएगा।
roxpoxdox3

कद्दू की puree बनाने की विधि
- कद्दू को अच्छे से छील लें और बहते पानी के निचे धो लें।
- इसे एक cooker में डाल लें और तीन सीट तक पका लें।
- Food processor या blender में इसे अच्छी तरह पीस लें।
- कद्दू की puree अगर बहुत गाढ़ी बनी है तो उसमें पानी मिला कर जितनी आवश्यकता हो उतना हल्का कर लें।
- Puree को और स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें दूसरी सब्जियां भी मिला सकते हैं।
 baby food in hindi.jpg)
anchorlink[5]anchorclose पालक की puree (Spinach Puree)
अगर आप का बच्चा 8 months का हो गया है, तभी आप पालक की puree को उसके baby food की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें calcium और antioxidant भरपूर मात्रा मैं होता है। पालक में काफी प्रकार के पोषक तत्त्व होता हैं जो बढ़ते बच्चों के लिए जरुरी हैं। पालक से बच्चों को iron, vitamin A और selenium मिलता है। मगर चूँकि इसमें nitrates की भी कुछ मात्रा होती है इसीलिए इसे बच्चों को moderation में हि दें।

पालक की puree बनाने की विधि
- पालक को भली भांति धो लें। अगर आप ताज़ा पालक इस्तेमाल कर रही हैं तो इसकी दांडियोँ (stem) को निकल दें।
- पालक को 5 minute तक steam में पका लें - जब तक की मुलायम ना हो जाये।
- पानी निकल (drain) कर दें।
- Food processor या blender में इसे बारीक़ पीस लें।
- पीसते वक्त आप इसमें पानी या फिर दूध मिला सकते हैं।
बच्चों में हमेशा नए आहार को शुरू करते वक्त अपने डॉक्टर की सलाह अवशय ले लें।