भारत के पांच सबसे महंगे स्कूल

अगर आप भी अपने लाडले को भारत के सबसे बेहतरीन बोडिंग स्कूलो में पढ़ने के लिए भेजने का मन बना रहे हैं तो निचे दिए बोडिंग स्कूलो की सूचि को अवश्य देखें| आपका बच्चा बड़ा हो कर अपनी जिंदगी में ना केवल एक सफल व्यक्ति बनेगा बल्कि उसे शिक्षा के साथ इन बोडिंग स्कूलो से मिलगे ढेरों खुशनुमा यादें|

भारत के सबसे महेंगे स्कूल - Indias most expensive schools

अगर ध्यान से सोचें तो आपका स्कूल कई मायने में आप के लिए दुनिया के चाहते जगहों में से एक होगा। इसके गलियारे में खेलते कूदते आप ने ना जाने कितने महत्वपूर्ण सीख सीखेंगे होंगे। अपने स्कूल से ये भावुक और अटूट रिश्ता हमे तब समझ आता है जब हम अपनी पढ़ाई ख़त्म कर बहार आते हैं। 

यह बात उन लोगों और ज्यादा समझ में आएगी जिन्होंने अपनी पढ़ाई बोडिंग स्कूलो में की है। उनके लिए तो स्कूल मात्र शिक्षा का स्थान ही नहीं वरन उनके रहने का भी स्थान था। यह भी एक कारण हो सकता है भारत में इतने सारे बोडिंग स्कूल हैं। 

हर माँ-बाप का सपना होता है की उनके बच्चे की शिक्षा दीक्षा सबसे बेहतरीन वातावरण मैं हो। यही कारण है की आज भारत में इतने सारे अंतर्राष्ट्रीय स्कूल हैं। 

अगर आप भी अपने लाडले को भारत के सबसे बेहतरीन बोडिंग स्कूलो में पढ़ने के लिए भेजने का मन बना रहे हैं तो निचे दिए बोडिंग स्कूलो की सूचि को अवश्य देखें। आपका बच्चा बड़ा हो कर अपनी जिंदगी में ना केवल एक सफल व्यक्ति बनेगा बल्कि उसे शिक्षा के साथ इन बोडिंग स्कूलो से मिलगे ढेरों खुशनुमा यादें। 

लेकिन भारत के ये प्रसिद्ध बोडिंग स्कूलो, भारत के सबसे महंगे स्कूलों में शामिल हैं। यहां पढ़ाना सबके बस की बात नहीं।  ये हैं Top most expensive schools in इंडिया।

viralblock 

1. दून स्कूल (Doon School - Dehradoon)

दून स्कूल (Doon School - Dehradoon)

दून स्कूल भारत के सबसे मशहूर स्कूलों में से एक है। हिमालय की सुन्दर वादियोँ में स्थित, यह स्कूल दिल्ली से पांच घंटे की दुरी पे है। यह स्कूल केवल लड़कों के लिए है और इसकी शुरुआत दून की घाटियों में सन 1929 में हुई थी। तब से ही यहां भारत के सबसे अमीर घरानों के बच्चे पढ़ रहें हैं। 
Notable alumni: राहुल गाँधी, राजीव गाँधी, हीरो ग्रुप के सुनील मुंजाल और पवन मुंजाल। 
स्कूल का फ़ीस: स्कूल का सालाना फीस है 9,70,000 रूपये और 25,000 टर्म फीस है। साथ ही एडमिशन के दौरान आप को 3,50,000 रूपये का सिक्योरिटी डिपाजिट भी जमा करना पड़ेगा। 

2. सिंधिया स्कूरल – ग्वालियर (The Scindia School - Gwalior)

सिंधिया स्कूल – ग्वालियर (The Scindia School - Gwalior)

इस स्कूल की शुरुआत सन 1897 में हुई थी। तब इस स्कूल को The Sardars' School के नाम से जाना जाता था। इस स्कूल का निर्माण महान दूरदर्शी HH Maharaja Madhavrao Scindia I के संरक्षण में Gwalior Fort के नजदीक किया गया। 
Notable alumni: मुकेश अम्बानी, सलमान खान, और अनुराग कश्यप 
स्कूल का फ़ीस:  इस स्कूल की सालाना फ़ीस 7,70,800 रुपये है।

roxpoxdox2

3. इकोल मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल – मुंबई (Ecole Mondiale World School - Mumbai)

इकोल मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल – मुंबई (Ecole Mondiale World School - Mumbai)

मुंबई में स्तिथ, यह स्कूल भारत का सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय स्कूल है। ये स्कूल डिप्लोडमा प्रोग्राम (DP), IB प्राइमरी ईयर्स प्रोग्राम (PYP) और मिडल ईयर्स प्रोग्राम (MYP) के लिए बनाया गया है। यह स्कूल मुंबई के जुहू में Gulmohur Cross रोड पे स्तिथ है और इसे International Baccalaureate (IB) school का दर्जा प्राप्त है। 
स्कूल का फ़ीस:  इस स्कूल की सालाना फ़ीस 10,90,000 रुपये है।

4. वेलहम ब्यॉयज स्कूल – देहरादून (Welham Boys School, Dehradun)

वेलहम ब्यॉयज स्कूल – देहरादून (Welham Boys School, Dehradun)

यह बेहद विशाल स्कूल है जो करीब 30 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। इस स्कूल में कई बड़े नेताओं के पिता ने अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। इस स्कूल की शुरुआत 1937 में Welham Preparatory School के तौर पे हुआ था। उस समय इस स्कूल में अपनी पूंजी लगा कर Ms. Oliphant ने इस स्कूल को एक किराये के माकन से शुरू किया था। 
Notable alumni: वरुण गाँधी के पिता संजय गाँधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मणि शंकर अय्यर, ओडि़शा के सीएम नवीन पटनायक, विक्रम सेठ, Capt. अमरिंदर सिंह।
स्कूल का फ़ीस:  इस स्कूल की सालाना फ़ीस 5,70,000 रुपये है। ट्यूशन और अन्य फेसिलिटी के लिए आपको अलग से 1 लाख रूपये देने होंगे। 

roxpoxdox1

5. वुडस्टॉक स्कूल – मैसूर (Woodstock School, Mussoorie)

वुडस्टॉक स्कूल – मैसूर (Woodstock School, Mussoorie)

मसूरी की छोटी से खूबसूरत पहाड़ी लंढौर में स्थित यह एक को-एड बोर्डिंग स्कूल है। इस स्कूल के कैंपस से दून की घाटियों का बड़ा ही मनमोहक दृश्य दीखता है। वुडस्टॉक स्कूल एशिया के सबसे पुराने रेसीडेंशियल  स्कूलों में से एक है। 
Notable alumni: एक्टइर टॉम अल्टँर और राइटर नयनतारा सहगल
स्कूल का फ़ीस: इस स्कूल में कक्षा 12 की फीस 15,90,000 रुपये है। एडमिशन के समय 4,00,000 देना होता है जो की non-refundable फीस है। 

roxpoxdox3

infography indian most expensive schools