Category: शिशु रोग
बच्चों में उलटी - क्या सामान्य है और क्या नहीं
By: Vandana Srivastava | ☺3 min read
नवजात बच्चों द्वारा बार-बार उल्टी करना सामान्य बात है क्योंकि वे अपने खाद्य - पदार्थ के साथ में तालमेल बिठा रहे होते हैं और उनका शरीर विकसित हो रहा होता है। उलटी के गंभीर लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श ले।

जब तक आप का बच्चा छोटा हैं उसे कुछ न कुछ परेशानियाँ लगी रहती हैं इससे आप परेशान न हो ,बल्कि उसका सामना आप धैर्य पूर्वक एवं गंभीरता से ले ,उसे अनदेखा न करे।
आप का बच्चा कभी- कभी अचानक से रोने लगता हैं और तुरंत उलटी कर देता हैं तो यह समझ लीजिये की उसकी पेट में दर्द हो रहा हैं और उसे कुछ असामान्य लग रहा हैं।

नवजात बच्चों द्वारा बार-बार उल्टी करना सामान्य बात है क्योंकि वे अपने खाद्य - पदार्थ के साथ में तालमेल बिठा रहे होते हैं और उनका शरीर विकसित हो रहा होता है।
आपका बच्चा उल्टी कर रहा है या बस दूध उगल रहा है, क्योंकि उल्टी में काफी कुछ बाहर आएगा, बस कुछ बूँदे उसकी ठोढ़ी पर बह नहीं रही होंगी। यह आपके बच्चे के लिए डराने वाला हो सकता है इसलिए उसके रोने की संभावना है।
बच्चों की उल्टी रोकने के असरदार नुस्खे - Home remedy to stop small children from vomiting
बच्चों में उलटी के साधारण कारण
- चलती गाड़ी में यात्रा करना।
- अपच होना।
- लम्बे समय तक रोते रहना।
- खांसी आ जाना।
यह सभी चीजें आपके बच्चे की तबियत बिगाड़ सकती हैं। जब तक आप का बच्चा छोटा हैं,तब तक बच्चे को अलग -अलग कारणों से उलटी होना सामान्य बात हैं।
आपके बच्चे को स्तनपान करने की कुछ परेशानियों के कारण उल्टी आती है, जैसे उसका पेट जरूरत से ज्यादा भर जाता हैं।कुछ स्थिति में बच्चे के पैट में गैस आदि का बन जाना।

बच्चा दूध पीने के बाद उल्टी क्यों करता हैं - Why small children vomit after drinking milk?
उलटी के गंभीर लक्षण
जब आपका बच्चा थोड़ा और बड़ा हो जाता है, तो कभी-कभी उल्टी अधिक गंभीर समस्या बन जाती हैं। यदि आपको अपने बच्चे में निम्नलिखित कोई लक्षण दिखाई दे तो अपने डाक्टर से संपर्क करें।
- मुंह सूखना।
- आँसुओ की कमी।
- धंसे हुए गाल।
- पीली और धसी हुई आँखे।
- पानी की कमी।
- अधिक समय तक उल्टी करना, या अत्यधित बल के साथ उल्टी करना।
- यदि आप के बच्चे के पैट में कीड़े हैं तो भी उसे उलटी हो जाती हैं।
- यदि आपके बच्चे को उल्टी में लगातार खून की कुछ मात्रा आ रही है तो, अपने डाक्टर से संपर्क करें।

उलटी से परेशान बच्चे का रख- रखाव
- उलटी से परेशान बच्चे को ORS का घोल पिलाये।
- माँ का दूध देना बंद न करे।
- हलके पौष्टिक खाद्य पदार्थ खिलाये।
- उसे पानी की कमी न होने दे।
- फलो का रस पिलाये।
- उलटी रुकने पर उससे आसानी से पचने वाली चीज़े खिलाये जैसे - मुंग की दाल ,खिचड़ी आदि। नारियल का पानी ,जौ का पानी आदि।
- बच्चे को भरपूर आराम करने दे।
- बच्चे को निचे दिए पोजीशन (position) में सुलाएं

इन सभी बातों से यदि बच्चे को आराम नहीं मिलता हैं तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श ले।

Terms & Conditions: बच्चों के स्वस्थ, परवरिश और पढाई से सम्बंधित लेख लिखें| लेख न्यूनतम 1700 words की होनी चाहिए| विशेषज्ञों दुवारा चुने गए लेख को लेखक के नाम और फोटो के साथ प्रकाशित किया जायेगा| साथ ही हर चयनित लेखकों को KidHealthCenter.com की तरफ से सर्टिफिकेट दिया जायेगा| यह भारत की सबसे ज़्यादा पढ़ी जाने वाली ब्लॉग है - जिस पर हर महीने 7 लाख पाठक अपनी समस्याओं का समाधान पाते हैं| आप भी इसके लिए लिख सकती हैं और अपने अनुभव को पाठकों तक पहुंचा सकती हैं|
Send Your article at mykidhealthcenter@gmail.com
ध्यान रखने योग्य बाते
- आपका लेख पूर्ण रूप से नया एवं आपका होना चाहिए| यह लेख किसी दूसरे स्रोत से चुराया नही होना चाहिए|
- लेख में कम से कम वर्तनी (Spellings) एवं व्याकरण (Grammar) संबंधी त्रुटियाँ होनी चाहिए|
- संबंधित चित्र (Images) भेजने कि कोशिश करें
- मगर यह जरुरी नहीं है| |
- लेख में आवश्यक बदलाव करने के सभी अधिकार KidHealthCenter के पास सुरक्षित है.
- लेख के साथ अपना पूरा नाम, पता, वेबसाईट, ब्लॉग, सोशल मीडिया प्रोफाईल का पता भी अवश्य भेजे.
- लेख के प्रकाशन के एवज में KidHealthCenter लेखक के नाम और प्रोफाइल को लेख के अंत में प्रकाशित करेगा| किसी भी लेखक को किसी भी प्रकार का कोई भुगतान नही किया जाएगा|
- हम आपका लेख प्राप्त करने के बाद कम से कम एक सप्ताह मे भीतर उसे प्रकाशित करने की कोशिश करेंगे| एक बार प्रकाशित होने के बाद आप उस लेख को कहीं और प्रकाशित नही कर सकेंगे. और ना ही अप्रकाशित करवा सकेंगे| लेख पर संपूर्ण अधिकार KidHealthCenter का होगा|
Important Note: यहाँ दी गयी जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है । यहाँ सभी सामग्री केवल पाठकों की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दी गई है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि यहाँ दिए गए किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। आपका चिकित्सक आपकी सेहत के बारे में बेहतर जानता है और उसकी सलाह का कोई विकल्प नहीं है। अगर यहाँ दिए गए किसी उपाय के इस्तेमाल से आपको कोई स्वास्थ्य हानि या किसी भी प्रकार का नुकसान होता है तो kidhealthcenter.com की कोई भी नैतिक जिम्मेदारी नहीं बनती है।